देहरादून। वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर लडाई-झगडा करने, हुडदंग मचाने तथा लोक शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियों, जिसमें कुछ व्यक्ति नंदा की चौकी के पास सार्वजनिक स्थान पर आपस में लडाई झगडा/मारपीट कर लोक शान्ति भंग करने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं, जिस संबंध में वादी श्री लक्ष्मण सिंह निवासी नखतपुर कोटडा संतूर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेम नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वीडियो में हुड़दंग करते हुए दिखाई दे रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा वीडियो में दिखाई दे रहे अभियुक्तों के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही मैनुअल पुलिसिंग द्वारा भी अभियुक्तों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनाँक 26-05-26 को वीडियों में झगडा करते दिखाई दे रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी प्रेम नगर क्षेत्र के रहने वाले है तथा आपस मे वाहनो के टकरा जाने के कारण उनके बीच आपसी कहासुनी हो गई थी, जिसके उपरान्त मौके पर उनके अन्य साथियो के पहुँचने पर उनके मध्य मारपीट की घटना हो गयी।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
1- निशान्त पुत्र रवीश कुमार नि0 पुरानी मिठ्ठी बेरी प्रेमनगर, उम्र 23 वर्ष
2- वंश कुमार पुत्र रवि कुमार नि0 जीआरडी कालेज प्राईमरी स्कूल केहरी गांव, प्रेमनगर, उम्र 21 वर्ष
3- नीरज वर्मा पुत्र रतन सिंह नि0 ओल्ड मिठ्टी बेरी प्रेमनगर, देहारदून, उम्र 26 वर्ष
4- हर्ष पुत्र सुरेन्द्र सिंह नि0 पुरानी मिठ्टी बेरी, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष
पुलिस टीमः
1- उ०नि० मनवर सिंह नेगी
2-कां0 पंकज
3-कां0 अरशद
4-कां0 अमरिंदर
